29 Mar 2024, 03:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन: तेज रफ्तार कार ने मस्जिद के बाहर लोगों को रौंदा, एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2017 10:22AM | Updated Date: Jun 19 2017 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। उत्तरी लंदन में देर रात एक गाड़ी ने स्थानीय मस्जिद के नजदीक पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 1 की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक शख्स को गरिफ्तार किया है। पुलिस ने इसे बड़ी घटना बताया है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं दी गई है। आतंक रोधी दल भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। 

ब्रिटिश पुलिस ने हादसे की ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के फिन्सबरी पार्क इलाके की सिस्टर्स रोड पर वैन ने देर रात 12:20 पर टक्कर मारी। 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'मैंने कम से कम एक शख्स को एंबुलेंस में ले जाते हुए देखा है। इसके अलावा कई अन्य एबुलेंस को भी हादसे वाली जगह पर बुलाया गया है।'

हादसे वाली जगह के नजदीक रहने वाली एक महिला ने बताया कि हादसे के बाद मुझे खिड़की से कई लोगों के चीखने की आवाजें आईं। सभी हादसे का शिकार हुए कई लोग तेज आवाज में चीख रहे थे। 

उन्होंने आगे बताया, 'एक सफेद रंग की वैन फिन्सबरी पार्क मस्जिद के बाहर लोगों को टक्कर मारी। हालांकि, मैंने हमलावर को देखा नहीं। लेकिन बाद में खबर मिली है कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »