28 Mar 2024, 14:30:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मलेशिया में भारतीय छात्र की पिटाई के बाद यौन शोषण, मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2017 7:52PM | Updated Date: Jun 16 2017 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालंपुर। ए आर रहमान जैसा सिंगर बनने की इच्छा रखने वाले मलेशिया के एक भारतवंशी किशोर की पांच युवकों ने नृशंस तरीके से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद देश में डराने-धमकाने और हमला करने की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ गुस्सा पैदा हो गया है।

 
अप्राकृतिक यौन शोषण       
18 साल के छात्र टी. नवीन की गुरूवार को पेनांग के जार्ज टाउन में एक अस्पताल में मौत हो गई। पांच युवकों ने विवाद के बाद नवीन की बुरी तरह पिटाईकर दी थी और उसका अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया।
  
मृतक के दोस्त को भी पीटा    
नवीन और उसके एक दोस्त पर गत शनिवार को हमला हुआ था और उसे बुरी तरह हेलमेट से पीटा गया था जिसके बाद पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया जो उसके पूर्व सहपाठी बताए जाते हैं।
     
स्टेट टाइम्स की खबर के अनुसार पूरा घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब दो युवकों ने नवीन और उसके दोस्त प्रेवलिन को परेशान करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ गया और पांच युवकों ने दोनों की बुरी तरह पिटाई की। अखबार के अनुसार उसका अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया गया।  
 
नवीन की मां ने क्या कहा?
नवीन की मां डी शांति ने द स्टार अखबार को बताया कि उनके बेटे का स्वभाव और हावभाव सरल होने के कारण एक संदिग्ध ने तीन साल पहले उसे परेशान किया था लेकिन तब नवीन शांत रहा था ताकि मामला ज्यादा नहीं बढ़े।
 
सोशल मीडिया पर रोष
नवीन के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा देखा गया और ए आर रहमान का ध्यान भी इस मामले की तरफ गया है जिनके जैसा संगीतकार नवीन बनना चाहता था। रहमान ने पहले नवीन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »