25 Apr 2024, 15:58:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत के अरमार को US ने घोषित किया IS का इंटरनेशनल आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2017 11:54AM | Updated Date: Jun 16 2017 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। भारतीय उप महाद्वीप में आतंकी समूह आईएस के लिए भर्ती करने वाले भगोड़े मोहम्मद शफी अरमार के नाम को अमेरिका ने आतंकियों की सूची में शामिल किया है। अरमार कर्नाटक के भटकल गांव का रहने वाला है। 

अमेरिकी विदेश ट्रेजरी विभाग ने आतंकियों की सूची को अपडेट करने के दौरान उसमें अरमार के नाम को भी शामिल कर दिया। 30 वर्षीय अरमार के खिलाफ इंटरपोल का एक रेड कॉर्नर नोटिस भी लंबित है। उसके छोटे मौला, अंजन भाई और यूसुफ अल-हिंदी जैसे कई नाम हैं। 
 
ऐसा कहा जाता है कि भारत में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों पर कार्रवाई के बाद अरमार अपने बड़े भाई के साथ पाकिस्तान भाग गया था। पाकिस्तान में इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक रियाज सहित भटकल भाईयों से लड़ाई के बाद अरमार ने अंसर उल-तौहीद ग्रुप बनाया जो कि बाद में आईएस के साथ जुड़ गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »