29 Mar 2024, 10:49:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन: 27 मंजिला इमारत में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 50 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2017 9:40AM | Updated Date: Jun 14 2017 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के पश्चिमी लंदन में स्थित ग्रेनफेल टावर इमारत में भीषण आग लग गई है। 27 मंजिला ऊंची इमारत में आग बुझाने के लिए तकरीबन 200 फायर फाइटर्स और 40 फायर ब्रिगेड की गाडि़यां लगी हुई है। 

बिल्डिंग में रेस्क्यू ऑपरेशन का काम जारी है। हालांकि, अभी भी कई लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आग की इस घटना पर पुलिस ने बताया कि दो लोगों को बिल्डिंग से बचाकर उनका इलाज किया जा रहा है

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस टावर में आग लगने से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 50 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह एक रिहायशी इमारत है  और दूसरी मंजिल के फ्लैट से आग भड़की है। बुधवार सुबह अचानक आग लगने से लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इमारत से आग की लपटे उठ रही हैं। इमारत में करीब 120 फ्लैट हैं यानी इसमें करीब 120 परिवार रहते हैं। फिलहाल इसमें हताहत लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। लंदन फायर ब्रिगेड के असिस्टेंट कमिश्नर डैन डैली ने बताया कि राहत एवं बचाव चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं। आग की लपटे इमारत के 100 मीटर दायरे तक फैली हुई हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »