20 Apr 2024, 04:46:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उड़ान के बाद पता चला विमान में है बड़ा छेद, 70 किमी तक उड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2017 9:52AM | Updated Date: Jun 13 2017 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का विमान ‘एमयू -736’ रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। रात 10.30 बजे सिडनी से शंघाई के लिए उड़ान भरने के बाद पायलट को इंजन में खराबी का अंदेशा हुआ। पता चला कि इंजन के पास बड़ा छेद हो गया है। तब तक विमान करीब 70 किमी की उड़ान भर चुका था। उस वक्त ऊंचाई करीब 5000 फीट तक थी।

इसके बाद विमान की वापस सिडनी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें 279 यात्री सवार थे। एयरलाइंस के जनरल मैनेजर कैथी झांग के मुताबिक विमान के क्रू को बाएं इंजन में मौजूद छेद के बारे में करीब आधे घंटे बाद पता चला। पायलट ने इसकी आवाज सुनी और तुरंत सिडनी एयरपोर्ट वापस लौटने का फैसला लिया। वहीं एक पैसेंजर ने बताया कि टेकआॅफ के थोड़ी देर बाद हमें एयरक्राफ्ट में जलने की बू आ रही थी। हमने इसकी शिकायत की थी। कारला नाम की एक पैसेंजर ने बताया, प्लेन लैंड होने के बाद मैंने इंजन की यह हालत देखी। यह बहुत डरावना था। मैं सच में डर गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »