18 Apr 2024, 07:47:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अस्ताना में मिले भारत-पाक, मोदी ने पूछे शरीफ की मां के हाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2017 10:52AM | Updated Date: Jun 9 2017 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अस्ताना। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर से पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात हुई। दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास के बीच दोनों ने एक दूसरे के हालचाल पूछे। 25 दिसंबर 2015 के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात है। 

 
नहीं निकाले मुलाकात के ज्‍यादा मायने
वैसे विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का दावा है कि इस मुलाकात के बहुत मायने नहीं निकाले जाने चाहिए लेकिन दोनों देशों के बेहद तल्ख भरे रिश्ते को देखते हुए इसकी अपनी अहमियत से कोई इनकार नहीं कर सकता।
 
इसलिए पूछा हालचाल 
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मुलाकात सिर्फ हालचाल तक सीमित रही है। चूंकि शरीफ की पिछले वर्ष हुई हार्ट सर्जरी के बाद यह मोदी से पहली मुलाकात थी। इसलिए भारतीय प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के वजीरे आजम से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच क्षणिक बातचीत हुई।
 
मां के भी पूछे हाल 
सूत्रों के मुताबिक मोदी ने शरीफ से उनकी मां के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। सनद रहे कि वर्ष 2015 में भी रूस के शहर ऊफा में मोदी और शरीफ के बीच मुलाकात हुई थी और जिसने दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ी बर्फ को पिघलाने का काम किया था। ऊफा में भी दोनों के बीच महज कुछ ही मिनटों की मुलाकात हुई थी। लेकिन उसके बाद दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक बैंकाक में हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »