20 Apr 2024, 15:45:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस देश ने सुनाया अजीब फरमान- फैशन वाली दाढ़ी पर लगा बैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2017 10:42AM | Updated Date: Jun 6 2017 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वेटा। बलूचिस्तान में एक अजीब फरमान सुनाया गया है। यहां के खारन जिले में लोगों के ‘स्टाइलिश’ दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं हज्जामों को भी हिदायत दी गई है कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। ‘स्टाइलिश‘ दाढ़ी को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए यह आदेश जारी किया गया है।
 
जानकारी के अनुसार 29 मई को ही खारन जिले के असिस्टेंट कमिश्नर मोहम्मद बख्श सैदी के कार्यालय द्वारा यह फरमान जारी किया गया। असिस्टेंट कमिश्नर के अनुसार, एक मौलाना ने स्टाइलिश दाढ़ी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी और इसलिए यह अधिसूचना जारी की गई। हालांकि बाद में यह आदेश वापस ले लिया गया क्योंकि सरकार ने कहा कि ऐसे आदेश जारी करने का कोई कानून नहीं है।
 
हालांकि मजिस्ट्रेट के पास किसी भी चीज पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार है, इसलिए उन्होंने हज्जामों को समन जारी किया और मौखिक रूप से उन्हें स्टाइलिश दाढ़ी बनाने से बचने को कहा। गौरतलब है कि इससे पहले बलूचिस्तान के ओरमारा में भी स्टाइलिश दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »