19 Apr 2024, 07:31:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ओबामा की तरह ही ट्रंप से भी अच्छे संबंध: सुषमा स्‍वराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2017 5:08PM | Updated Date: Jun 5 2017 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध ट्रंप सरकार में भी उतने ही अच्छे हैं जितने ओबामा प्रशासन के समय थे। स्वराज ने विदेश मंत्रालय के तीन साल के काम-काज की जानकारी देने के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा- भारत और अमेरिका के संबंध परस्पर लाभ पर आधारित हैं और दोनों देशों के संबंध पहले की रफ्तार से ही बढ़ रहे हैं।  
 
अमेरिका को भारत का बडा रक्षा सहयोगी बताते हुए उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तीन बार बात की है, अधिकारियों की आपस में बात होती रही हैं। यह बातचीत सकारात्मक और अच्छी रही है। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के संबंधों के बारे में पूछे गये सीधे सवाल पर उन्होंने कहा, उनकी तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह लगे कि दोनों देशों के विशेष संबंधों में किसी तरह की कमी आई है। 
 
स्वराज ने कहा कि उनके मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने के नियमों को सरल बनाया है और आवेदन करने वालों की संख्या 50 फीसदी बढ़ी है। उन्होंने देश को आश्वस्त किया कि विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। पिछले तीन वर्षों में विदेशों में फंसे 80 000 लोगों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 37.5 फीसदी की बढोतरी हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »