28 Mar 2024, 14:25:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी ने दी पाक को नसीहत, अमेरिका को भी सुनाई खरी-खरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2017 6:07PM | Updated Date: Jun 4 2017 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंट पीटर्सबर्ग। इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा, वहीं पेरिस जलवायु समझौते को लेकर अमेरिका को खरी-खरी सुनाई। मोदी ने कहा कि 40 साल से भारत सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है। कुछ ऐसे देश हैं, जो आतंकियों को पैसा और हथियार सप्लाई करते हैं। उन्होंने कहा, चीन के साथ 40 साल से हालात स्थिर हैं। सीमा पर एक भी गोली नहीं चली है।  
 
मोदी ने फोरम में पैनल चर्चा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा आॅस्ट्रिया एवं माल्दोवा के नेताओं के साथ मंच साझा किया। मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को अपने गृहनगर बुलाने के लिए धन्यवाद दिया। पीएम ने कहा, भारत का मिशन बॉलीवुड मूवी की लागत से कम खर्च में मंगल पहुंच गया। मोदी ने फोरम में कहा कि रूस में बॉलीवुड बेहद पॉपुलर है। उन्होंने कहा, शायद ही ऐसा हो कि यहां राज कपूर को कोई नहीं जानता। पुराने क्या, नई पीढ़ी को लोग भी उन्हें जानते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »