20 Apr 2024, 19:37:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन में आंतकी हमला: लोगों को वैन से कुचला, 3 हमलावर ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2017 10:22AM | Updated Date: Jun 4 2017 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारत-पाकिस्तान मैच की पूर्व संध्या पर इंग्लैंड में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 9 लोगों की मारे जाने की आशंका है।  इसी बीच खबरें आ रही हैं कि आतंकी संगठन ISIS ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 हमलावरों को भी मार गिराया है। इस हमले में 20 से ज्यादा घायल होने की खबर है।
 
इंग्लैंड की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने मैनचेस्टर हमले के बाद ही घोषणा की थी कि लंदन में कुछ और आतंकी हमले हो सकते हैं। इस घोषणा के बाद पूरे ब्रिटेन में सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद कर दिए थे।
 
वैन के राहगीरों के बीच घुस जाने और छुरेबाजी की खबरों के बाद ब्रिटिश पुलिस ने कहा है कि लंदन ब्रिज और निकट के बारो मार्केट में हुई घटनाएं ‘आतंकवादी’ कृत्य हैं। पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘‘लंदन ब्रिज और बारो मार्केट की घटनाओं को आतंकवादी घटनाएं घोषित किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि वॉक्सहॉल इलाके की तीसरी घटना का इनसे संबंध नहीं है।
 
जानकारी के मुताबिक भारतीय समय के अनुसार शनिवार की रात करीब तीन बजे लंदन ब्रिज पर बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों की चहलकदमी थी। तभी एक तेज रफ्तार वैन आई और फुटपाथ पर पैदल यात्रियों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। वैन की टक्कर से ब्रिज पर अफरातफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। एंबुलेंस के द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।
 
घटना के बाद लोग मौक़े से भाग रहे थे
मीडिया पर आ रही खबरों के मुताबिक कुछ लोगों ने भीड़ को भागते हुए देखा है जिनमें से बहुत से लोग घबराए हुए थे और रो रहे थे।  इनमें से कई अपने दोस्तों से बिछड़ गए थे। घटना में घायल हुई एक फ्रेंच महिला ने बताया कि उनके पास खड़े दो लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि  मैं नहीं जानती कि वो दो और लोग कहां हैं वो ब्रिज के बिलकुल किनारे खड़े थे।  ऐसा हो सकता है कि वो नदी में गिर गए हों।
 
भारतीय उच्चायोग ने जारी किया इमरजेंसी नंबर
वहीं लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस हमले के बाद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 02076323035 नंबर जारी किए हैं. भारतीय उच्चायुक्त ने बयान जारी कर कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम सभी प्रभावित लोगों, उसके परिवारों और दोस्तों को हर संभव मदद देंगे
 
टेरीजा मे ने करार दिया आतंकी हमला
वहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने भी लंदन हुई में देर रात हुई इन घटनाओं को संभावित आतंकवादी हमला बताया है। मे ने एक बयान में कहा, पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद मैं यह पुष्टि कर सकती हूं कि लंदन में भयानक घटना को आतंकवाद के संभावित कृत्य के रूप में लिया जाए। उधर पुलिस की तरफ से ट्वीट कर कहा गया, लंदन ब्रिज और बरो मार्केट की घटनाओं को आतंकवादी घटनाएं घोषित किया गया है।
 
ट्रंप ने मदद की पेशकश की
इस हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को मदद की पेशकश की है। ट्रंप ने ट्वीट किया, लंदन और ब्रिटेन की मदद के लिए अमेरिका हर संभव कोशिश करेगा। हम आपके लिए खड़े रहेंगे। हम आपके साथ हैं। ईश्वर रक्षा करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »