25 Apr 2024, 19:53:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में जनाजे के दौरान धमाका, 15 लोगों की मौत, 87 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2017 8:24PM | Updated Date: Jun 3 2017 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए एक स्थानीय नेता के बेटे के जनाजे में आज एक के बाद एक तीन धमाके हुए। इसमें शामिल कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ विभाग के मुताबिक, इस घटना में करीब 87 लोग घायल भी हुए हैं।

 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सलीम इजादयार के शव को दफन किए जाने वाले स्थान पर लगातार 3 विस्फोट हुए। पुलिस को असुरक्षा लेकर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गोली चलानी पड़ी थी। इस दौरान अफगान नेता के बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।
 
अफगानिस्‍तान के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अब्‍दुल्‍ला अब्‍दुल्‍ला भी जनाजे में शामिल थे। हालांकि वे सुरक्षित हैं। तालिबान ने हमलों में शामिल होने से इनकार किया है।
 
काबुल में बुधवार को हुए बम धमाके में 90 लोग मारे गए थे और कई अन्‍य घायल हो गए थे. इन धमाकों का आरोप हक्‍कानी नेटवर्क पर है। इसके बाद शुक्रवार को प्रदर्शन हुए थे। इससे काबुल में तनाव की स्थिती बनी हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »