29 Mar 2024, 16:47:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

28 साल में पहली बार घटी चीन की रेटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2017 5:24PM | Updated Date: Jun 2 2017 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। रेटिंग्स फर्म मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने चीन की लंबी अवधि के लिए स्थानीय और विदेशी करंसी रेटिंग को घटा दिया है। मूडीज ने विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की मजबूती के आने वाले वर्षों में कमजोर होने के अंदेशे के तहत रेटिंग को एए3 से घटाकर ए1 और आउटलुक को स्थिर से घटाकर नकारात्मक कर दिया है। वर्ष 1989 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है।
 
मूडीज ने इस सिलसिले में कहा, ‘चीन की अर्थव्यवस्था पर कर्ज बढ़ता ही जा रहा है और विकास में कमी आई है। आने वाले सालों में चीन की आर्थिक मजबूती के कमजोर होने की आशंका के मद्देनजर रेटिंग को घटा दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »