29 Mar 2024, 02:05:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में भारतीय दूतावास के पास बड़ा बम धमाका- 50 लोगों की मौत, कई घायल, सभी भारतीय सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2017 11:49AM | Updated Date: May 31 2017 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास के पास शक्तिशाली बम धमाका हुआ है। इस धमाके में 50 लोगों की मौत हो गई है, करीब 100 से ज्‍यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन धमाकों से जर्मन और ईरानी दूतावास निशाने पर था। 

भारतीय दूतावास की इमारत को हुआ नुकसान 
धमाके में भारतीय दूतावास की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। धमाका इतना तेज था की इसकी वजह से दूतावास की इमारत की सभी खिड़कियां टूट गईं और इमारत को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। 
 
सभी भारतीय कर्मचारी सुरक्षित 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि भगवान का शुक्र है कि दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। 
 
ईरानी दूतावास को बनाया गया था निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, ईरानी दूतावास को निशाना बनाकर धमाका किया गया था। जहां ब्लास्ट हुआ वहां से डेढ़ किमी दूरी पर ईरानी दूतावास है। अभी किसी आतंकी संगठन ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। मौके पर रेस्क्यू जारी है। 
 
सुरक्षा कड़ी की गई
धमाके के बाद कर्मचारी स्ट्रांग रूम में चले गए। इमारत की खिडकियों के कांच टूट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दूतावास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। धमाका डिप्लोमेटिक एरिया में जर्मन गेट के करीब हुआ। यहां आस-पास कई देशों के दूतावास हैं। धमाका काफी ताकतवर था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »