25 Apr 2024, 02:42:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बर्लिन में मोदी से मिली प्रियंका, ट्वीट कर कहा- शुक्रिया सर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2017 8:37PM | Updated Date: May 30 2017 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बर्लिन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। शहर में अपनी फिल्म ‘बेवॉच’ का प्रचार करने के लिए आई 34 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्वीटर पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। 

प्रियंका ने फोटो के साथ लिखा है, ‘‘आज सुबह में मुझे मिलने के वास्ते समय देने के लिए नरेन्द्र मोदी सर को धन्यवाद। बर्लिन में इस तरह का एक शानदार संयोग बनना था। मोदी द्विपक्षीय आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस के चार देशों की छह दिवसीय यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे हैं।

दोनों एक ही होटल में ठहरे हैं। भारत में शुक्रवार को बेवॉच की रिलीज हो रही है। इस बात से प्रियंका काफी उत्साहित हैं। बता दें कि 'बेवॉच' में प्रियंका का कैरेक्टर काफी बोल्ड है। फिल्म में प्रियंका फेमस स्टार 'द रॉक' डवेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »