29 Mar 2024, 11:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रेप का आरोप लगाने वाली युवती को पंचायत ने सुनाई मौत की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2017 1:28PM | Updated Date: May 30 2017 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजनपुर। लाहौर से 400 किलोमीटर दूर राजनपुर जिले के शुमैला गांव गांव की पंचायत ने रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध रखने के दोष में 19 वर्षीय युवती को मौत की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि युवती ने उसी रिश्तेदार पर बंदूक के जोर पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। घटना शुक्रवार की है। पंचायत का फैसला जानने के बाद युवती शुमैला गांव से भाग निकली और इसकी सूचना पुलिस को दी।
 
युवती ने अपने रिश्तेदार खलील अहमद के साथ किसी प्रकार के अवैध संबंध से इनकार किया है। आरोप लगाया है कि खलील ने उसके साथ बंदूक के जोर पर बलात्कार किया है।  फाजिलपुर थाने के प्रभारी कैसर हसनैन ने कहा, हमने पंचायत सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसे (महिला को) कारी (पत्थर मार कर या अन्य तरीके से मरने योग्य) घोषित करने के लिए उन्हें हिरासत में लेंगे। पुलिस ने शुमैला को राजनपुर स्थित सरकारी आश्रय गृह भेज दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »