25 Apr 2024, 01:30:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान का आतंकी प्रेम एक बार फिर सामने आया है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर में मारे गए हिजबुल कमांडर सबजार अहमद भट्ट और अन्य आतंकियों के मारे जाने पर पाकिस्तान ने निंदा की है। पाक ने संयुक्त राष्ट्र, मानव अधिकार संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आह्वान किया है।

पाकिस्तान विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने सब्जार अहमद की हत्या को न्यायविरोधी और राज्य प्रायोजित हिंसा बताया। सब्जार की हत्या का आरोप भारत पर लगाते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने पुलवामा और बारामूला में शुक्रवार से 12 कश्मीरी युवकों को मार डाला। उनमें से 3 की हत्या न्यायविरोधी है। इससे पहले बुरहान वानी की मौत के बाद भी नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में वानी को कश्मीर की युवाओं की आवाज बताया था।
 
अजीज ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह असहाय कश्मीरियों की निर्मम हत्या करने से भारत को तत्काल रोके। उल्लेखनीय है कि पुलवामा जिले के त्राल कस्बे में एक गांव में 4 घंटे चली मुठभेड़ में सब्जार और उसके उसके दो साथियों सहित मार गिराया गया था। उसे बुरहान वानी का उत्तराधिकारी घोषित किया गया था, जिसे पिछले वर्ष आठ जुलाई को भारतीय सेना ने मार गिराया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »