20 Apr 2024, 11:26:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, 91 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2017 9:23AM | Updated Date: May 27 2017 9:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में वर्ष 1970 के बाद सबसे खराब बारिश की वजह से आए भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। देश भर में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 110 लोग लापता हैं। इस प्राकृतिक आपदा से देश में लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून द्वारा सैकड़ों घरों को तबाह करने और कई सड़कों को काट देने की वजह से सात जिलों में 20,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।  आपदा प्रबंधन केंद्र के उप मंत्री दुनेश गनकंडा ने कहा कि वर्ष 1970 के बाद ये सबसे खराब बारिश है।

PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'भारत श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से हुए जान-माल की हानि पर शोक प्रकट करता है। हम श्रीलंकाई भाइयों और बहनों के साथ हैं। हमारे जहाज राहत सामग्रियों के भेजे जा रहे हैं। राहत सामग्रियों का पहला जहाज शनिवार और दूसरा रविवार को कोलंबो पहुंचेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »