24 Apr 2024, 21:10:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नौशेरा में मुंहतोड़ जवाब से हिला पाक, सियाचिन में उड़ाए विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2017 1:06PM | Updated Date: May 24 2017 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान सेना पर भारतीय आर्मी की बड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। सियाचिन के पास स्कर्दू में पाकिस्तानी एयर फोर्स के विमान दिखाई दिये हैं। पाकिस्तानी वायुसेना अध्यक्ष सोहेल आमेन ने भी स्कर्दू का दौरा किया है।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सभी अहम एयरबेस को ऑपरेशनल मोड में लाया गया है। पाक वायु सेना अध्यक्ष को सभी सभी जानकारियां मुहैया कराई गई। आमेन ने वहां पर कई अफसरों से बात भी की है. सोहेल आमेन ने खुद वहां पर मिराज जेट को उड़ाया।
 
बता दें कि भारतीय सेना ने जानकारी दी की, सेना ने नौशेरा सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तानी चौकियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया है। भारतीय सेना ने कार्रवाई का एक वीडियो जारी किया है। पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ अपने एक्शन का सबूत पेश किया है। सेना की इस कार्रवाई को पाकिस्ता के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक माना जा रहा है।
 
पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठ किया जा रहा था। साथ ही सीमा पार से फायरिंग की जा रही थी। सेना ने बताया कि सीमा पार बने ये बंकर घुसपैठियों को कवर देते थे। ऐसे में इन बंकरों को अपनी सीमा की सुरक्षा के लिए नष्ट करना जरूरी था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »