25 Apr 2024, 04:45:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एक राजकुमारी ऐसी भी, जिसने प्‍यार के लिए महलों का ऐशो-आराम छोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2017 12:48PM | Updated Date: May 18 2017 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। कहते हैं प्रेम अमीरी-गरीबी नहीं देखता है। ऐसा ही कुछ जापान में होने जा रहा है। जापान के राजघराने की राजकुमारी माको अपने प्यार के लिए राजघराना छोड़ने को तैयार हैं। वे पेशे से कानूनी सहायक 25 वर्षीय युवक केई कोमुरो से प्यार करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। इसके लिए माको ने राजपरिवार से इजाजत भी मांगी है। माको जापान के राजा अकीहीतो की पोती हैं, जबकि कोमुरो एक आम नागरिक हैं। कोमुरो से माको की मुलाकात पांच साल पहले एक रेस्त्रां में हुई थी और वह उन्हें अपना दिल दे बैठीं। कोमुरो विश्वविद्यालय में राजकुमारी के सहपाठी भी रह चुके हैं। माको ने टोक्यो के इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की थी, इस दौरान कोमुरो भी यहां के छात्र थे। 
 
सम्राट अकीहतो की पोती हैं माको
25 वर्षीय राजकुमारी माको जापान के सम्राट अकीहतो की पोती और राजकुमार अकीशिन्हो की बड़ी बेटी हैं। वह राजघराने की पहली सदस्य हैं, जिन्होंने विश्वविद्यालय में शिक्षा हासिल की है। उन्होंने टोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के अलावा स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी फ इडनबर्ग से भी शिक्षा हासिल की है। फिलहाल वो यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो में शोधकर्ता के तौर पर कार्यरत हैं।

टूट जाएगा राजघराने से रिश्ता, शादी को शाही परिवार की मंजूरी
जापानी राजघराने के नियम के अनुसार कोमुरो से शादी करते ही राजकुमारी माको का राजघराने से रिश्ता टूट जाएगा और वे जापान की एक आम नागरिक बन जाएंगी। जापान के भावी राजा और माको के पिता राजकुमार अकीशिन्हो और मां राजकुमारी किको ने इस शादी को अपनी मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी इसके बाद मध्य जून में दोनों की सगाई होगी और अगले साल शादी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »