25 Apr 2024, 09:52:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस 13 साल के लड़के ने काम के बाद मांगी सैलरी, तो मालिकन ने काट डाला हाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2017 12:26PM | Updated Date: May 18 2017 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला ने अपने यहां काम करने वाले 13 साल के लड़के का हाथ सिर्फ इस वजह से चारा काटने वाली मशीन से काट दिया क्योंकि उसने अपना वेतन मांगा था। उसकी हालत गंभीर है और हॉस्पिटल में भर्ती है।
 
महिला मालिक ने काटा हाथ
इरफान की मां जन्नत बीबी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शफकत बीबी के घर 3,000 रुपये मासिक वेतन पर काम करता था। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह जब इरफान ने अपनी तनख्वाह के लिए तकाजा किया तो शफकत बीबी बहुत नाराज हो गईं। यह घटना लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित शेखपुरा गांव की है।
 
बच्चे की हालत गंभीर 
लड़के की मां ने कहा कि इरफान को एक स्थानीय अदालत में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। शुरुआत में सफदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था, हालांकि कल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना को लेकर एक रिपोर्ट मांगी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »