25 Apr 2024, 11:55:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैला रहा है हाफिज सईद- पाकिस्‍तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2017 3:48PM | Updated Date: May 14 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान के गह मंत्रालय ने न्यायिक समीक्षा बोर्ड से कहा है कि मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद एवं उसके चार साथियों को जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने के लिए हिरासत में लिया गया। सईद कल बोर्ड के समक्ष पेश हुआ और उसने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने कश्मीरियों की आवाज बुलंद करने से रोकने के लिए उसे हिरासत में लिया।

बहरहाल, गह मंत्रालय ने उसकी दलीलों को खारिज कर दिया और तीन सदस्यीय बोर्ड से कहा कि सईद और उसके चार साथियों को जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने के लिए हिरासत में लिया गया।

न्यायमूर्ति एजाज अफजल खान, न्यायमूर्ति आएशा ए मलिक और न्यायमर्ति जमाल खान मंदोखैल की मौजूदगी वाले बोर्ड ने मंत्रालय को निदेर्श दिया कि वह सईद और उसके चार साथियों-जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद, अब्दुल्ला उबैद और काजी कासिफ नियाज को हिरासत में लिए जाने को लेकर 15 को होने वाली अगली सुनवाई पर पूरा रिकॉर्ड सौंपे।

बोर्ड ने यह भी कहा कि अगली सुनवाई पर पाकिस्तान के एटॉनीर् जनरल खुद उपस्थित हों। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सईद और उसके चार साथियों को बोर्ड के समक्ष पेश किया था। इस मौके पर सईद के समर्थक अदालत के बाहर जमा थे।

सईद के वकील एके डोगर भी मौजूद थे, लेकिन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक ने अदालत के समक्ष खुद ही अपनी दलील रखने का फैसला किया। उसने कहा,  सरकार की ओर से मेरे के खिलाफ लगाए गए आरोप किसी सरकारी संस्था द्वारा कभी साबित नहीं हुए। कश्मीर की आजादी के लिए आवाज बुलंद करने और कश्मीर मुददे पर सरकार की कमजोर नीति की आलोचना करने की वजह से मेरे संगठन और मुक्षे निशाना बनाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »