25 Apr 2024, 17:40:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मोनो कोइविस्तो का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2017 4:46AM | Updated Date: May 13 2017 4:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेलसिंकी। फिनलैंड के पहले वामपंथी राष्ट्रपति मोनो कोइविस्तो का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी। कोइविस्तो का जन्म 1923 में हुआ था। उनके पिता लकड़ी के जहाज बनाने वाले एक बढ़ई थे। 1982 में वह देश के नौवें राष्ट्रपति बने और 1994 तक इस पद पर रहे। सोवियत संघ के विघटन जैसे कठिन समय में कोइविस्तो ने फिनलैंड का नेतृत्व किया और 1992 में यूरोपीय संघ की सदस्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »