20 Apr 2024, 01:17:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया में हिजाब पहने युवतियों को छात्रा ने मारे मुक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2017 11:41AM | Updated Date: May 12 2017 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल्टिमो। ऑस्ट्रेलिया में 39 साल की पत्रकारिता की एक छात्रा ने हिजाब पहने हुए चार मुस्लिम युवतियों के साथ मारपीट की और उनके चेहरे पर मुक्के बरसाए। आरोपी छात्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना गुरुवार की है। आरोपी महिला मारिया विल्सन पराग्वे की रहने वाली है। हमले का शिकार हुई एक पीड़िता ने बताया कि वह हेडफोन लगाकर अल्टिमो स्थित एक यूनिवर्सिटी के पास घूम रही थी कि तभी एक महिला उसके पास आई और अचानक उसने उसके चेहरे पर मुक्के मारना शुरू कर दिया।

आरोपी महिला ने इसी तरह चार मुस्लिम युवतियों के साथ मारपीट की। चारों पीड़ित युवतियों ने हिजाब पहना हुआ था। हमले के बाद पीड़ित युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने मारिया के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »