29 Mar 2024, 19:48:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के निशाने पर जिहादी दुल्हनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2017 11:40AM | Updated Date: May 9 2017 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की सबसे कुख्यात महिला संदिग्ध आतंकवादी सैली जोंस अमेरिकी अधिकारियों के निशाने पर है। दरअसल नए साक्ष्यों में उसके दुनियाभर में इस्लामिक स्टेट के कम से कम दर्जनभर साजिशों में संलिप्त रहने का संकेत मिला है। ‘द संडे टाइम्स’ की खबर के मुताबिक दक्षिण पूर्व इंग्लैंड स्थित केंट निवासी दो बच्चों की मां और 49 वर्षीय जोंस को पेंटागन सीरिया में राजनीतिक हत्या की घटनाओं के लिए जिम्मेदार मानता है। इससे पहले यह  सामने आया था कि ब्रिटिश संदिग्ध आतंकी जुनैद हुसैन की तथाकथित जिहादी ये दुल्हन आईएस के लिए सबसे अधिक भर्तियां करने वाली पश्चिमी देश निवासी और हमले की योजनाकारों में एक है। 

11 साल के बेटे को बनाया रक्षा कवच
अखबार ने बताया कि वह उस साजिश में भी शामिल थी, जिसमें एक अमेरिकी सैनिक का कैमरे के सामने सिर धड़ से अलग कर डाला गया था और इसके बाद यह वीडियो दुनिया को दिखाया गया था। बर्मिंघम का एक पूर्व कम्प्यूटर हैकर हुसैन आईएस के गढ़ राका में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था। समझा जाता है कि उसकी पत्नी जोंस अपने पति की तरह हश्र होने से बचने के लिए अपने 11 साल के बेटे का रक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल कर रही है। 
 
कभी बैंड में काम करती थी जोंस
पहले जोंस लड़कियों के एक बैंड में गिटार बजाया करती थी। उसका 19 साल का दूसरा बेटा जोनाथन ब्रिटेन में रहता है। अखबार ने बताया कि हुसैन 2015 में मारा गया, लेकिन मुस्लिम धर्म अपनाने वाली उसकी पत्नी अब उभर कर सामने आ रही है। अमेरिकी अदालत के दस्तावेजों ने दंपति को तीन महाद्वीपों में साजिश और हमले की कई घटनाओं से जोड़ा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »