29 Mar 2024, 01:15:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पत्नी ने लगाया पति पर बंदूक दिखाकर जबरन शादी का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2017 7:50PM | Updated Date: May 8 2017 10:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन में मौजूद एक भारतीय महिला ने आरोप लगाया है कि उसे पाकिस्तानी शख्स के साथ शादी करने के लिए बंदूक की नौक मजबूर किया। महिला दिल्ली की रहने वाली है। 

    
भारतीय महिला उजमा (20) ने इस्लामाबाद कोर्ट में अपने पति ताहिर अली के खिलाफ याचिका दायर की है। उसने अपने पति पर प्रताड़ना और धमकाने का आरोप लगाया है। महिला ने अपना बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर कर दिया है।
    
जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बंदूक नौक पर जबरन शादी कराई गई। महिला ने कहा, ‘‘मेरा आव्रजन दस्तावेज छीन लिया गया। महिला ने कहा है कि वह भारतीय उच्चायोग परिसर छोड़कर तब तक नहीं जाना चाहती है जब तक उसे सुरक्षित भारत भेज नही दिया जाता। खुद को उज्मा का पति बताने वाले ताहिर ने सोमवार सुबह उससे हाई कमीशन में तो मुलाकात की लेकिन वो कोर्ट में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा।
    
पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि जब महिला ने वीजा के लिए आवदेन किया था तो उसने पाकिस्तान में शादी करने की योजना के बारे में नहीं बताया था। महिला ने पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से मुलाकात करने की बात कही थी। उजमा ने पिछले सप्ताह भारतीय उच्चायोग से भारत भेजे जाने को लेकर संपर्क किया था। लेकिन उसके पति ने आरोप लगाया कि उच्चायोग ने उसकी पत्नी को अपने कब्जे में रखा है।
 
शादीशुदा है अली
भारतीय उच्चायोग के अनुसार महिला ने अली से शादी करने का दावा किया था और आरोप लगाया कि उसे शादी के बाद पता चला कि अली पहले से ही शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। अब भारत सरकार ने दिल्ली में उज्मा के परिवार से संपर्क किया है।
 
मलेशिया में हुई थी मुलाकात
उजमा के पति के मुताबिक उजमा और अली की मुलाकात मलेशिया में हुई थी और वह वाघा बॉर्डर से होते हुए एक मई को पाकिस्तान पहंचे। उन दोनों का निकाह तीन मई को हुआ। लेकिन स्थिति उस समय बदल गई जब शुक्रवार को वह दोनों भारतीय उच्चायोग पहुंचे। उजमा उच्चायोग के अंदर पहुंची और वापस नहीं लौटी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »