20 Apr 2024, 19:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिला ने ‘द ममी रिटर्न्स’ को बताया पिता की हत्या की प्रेरणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2017 4:17PM | Updated Date: May 7 2017 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। अमेरिका में छुरा मारकर पिता की हत्या करने वाली 27 वर्षीय महिला ने इस घटना के पीछे की प्रेरणा अपने अलगाव और एक्शन मूवी ‘द ममी रिटर्न्स’ को बताया है। यह जानकारी मीडिया में आई एक खबर में दी गई है। पिट्सबर्ग पोस्ट गैजे ने पुलिस के हवाले से कहा कि अपने मंगेतर से हाल ही में हुए अलगाव के बाद क्रिस्टीना निकासियो को लगा कि ‘दुनिया खत्म हो रही है’।

इसके बाद उसने पिट्सबर्ग स्थित अपने घर में उटपटांग तरीके से बोलना शुरू कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि उसके माता-पिता ने शनिवार को उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसने उनकी मदद लेने से इनकार कर दिया और अपने पिता एंथनी निकासियो के सीने में चाकू मारकर उसे वहीं गड़ा रहने दिया।

रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस ने कुछ ही समय बाद कैपरी कोर्ट आवास में उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह हॉलीवुड से प्रेरित हुई और उसने अपने पिता को इसलिए मारा क्योंकि एक फिल्म में जब कोई किसी अन्य को प्यार नहीं कर पाता तो वे अपने पिता को छुरा मार देते हैं। जब उससे इस बात को स्पष्ट करने के लिए कहा गया तो उसने वर्ष 2001 की फिल्म ‘द ममी रिटर्न्स’ का हवाला दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »