26 Apr 2024, 00:52:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राजकुमार प्रिंस फिलिप ने लिया शाही कामकाज से संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2017 11:59AM | Updated Date: May 7 2017 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के क्रिकेट प्रेमी पति प्रिंस फिलिप (95) शाही कामकाज से सितंबर से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि ड्यूक आॅफ एडिनबरा इस वर्ष सितंबर से शाही कामकाज नहीं करेंगे।
 
बयान में कहा गया है, ‘ड्यूक आॅफ एडिनबरा ने फैसला लिया है कि वह इस वर्ष सितंबर से सार्वजनिक कामकाज नहीं करेंगे। इस फैसले को लेने में ड्यूक को महारानी का पूरा समर्थन मिला है।’ पैलेस ने कहा कि राजकुमार रानी के साथ और व्यक्तिगत तौर पर अब से अगस्त तक पहले से निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होते रहेंगे, लेकिन वह यात्रा एवं मेल-जोल के लिए कोई नया न्योता स्वीकार नहीं करेंगे। हालांकि वह समय-समय पर खास सार्वजनिक कार्यक्रमों में शरीक होने का फैसला कर सकते हैं। 
 
गौरतलब है कि क्रिकेट प्रेमी प्रिंस फिलिप ने महारानी के साथ सभी महत्वपूर्ण विदेश यात्राएं की है। इनमें भारत की तीन यात्राएं भी शामिल है। भारत की उनकी पहली यात्रा 1961 में हुई थी। इसके बाद उन्होंने 1983 और 1997 में भारत की दो और यात्राएं की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने कहा कि वह ड्यूक आॅफ एडिनबरा को देश की ओर से आभार जताना चाहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »