29 Mar 2024, 07:56:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US में भारतीय राजदूत की बुजुर्ग मां को नाती ने पीटा, आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2017 12:16PM | Updated Date: Apr 23 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना की मां के साथ दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में मारपीट हुई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, नवतेज सरना की 86 साल की मां सुरजीत सरना सीआर पार्क इलाके में रहती हैं। शनिवार को नवतेज का रिश्तेदार करन सिंह चोपड़ा अपनी ममेरी दादी सुरजीत से मिलने आया। इसी दौरान दोनों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस का कहना है कि कहासुनी के दौरान करन सिंह चोपड़ा को इतना गुस्सा आया कि उसने बुजुर्ग सुरजीत की बुरी तरह पिटाई कर दी।

पुलिस ने जानकारी मिलते ही सुरजीत सिंह सरना को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी आंख, सिर और कोहनी में कई जगहों पर चोटें आईं हैं और उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी विदेश मंत्रालय के पास है और वो भी नजर बनाए हुए है।

वहीं, पुलिस ने आरोपी करन देव चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक,  वो पेशे से वकील है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »