20 Apr 2024, 02:16:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार: जल महोत्सव के दौरान 285 लोगों की मौत, 1,073 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2017 12:41PM | Updated Date: Apr 18 2017 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यांगून। म्यांमार में चार दिवसीय जल महोत्सव के दौरान 285 की मौत हो गई, जबकि 1,073 लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक, जल महोत्सव के दौरान कुल 1,200 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए।
 
मृतकों में से 10 नेपीथा, 44 यांगून, 36 मांडले, 26 सागेंग, 11 तानिनतेरई, 37 बागो, 11 माग्वे, 20 मोन स्टेट, 17 राखिने, 29 शान और 28 अयेयावाड्डे से हैं। इस दौरान हत्या, कार दुर्घटना, मादक पदार्थो के इस्तेमाल, चोरी, हथियार रखने और सामूहिक हिंसा के मामले दर्ज हुए।
 
इस साल पारंपरिक थिंगयान जल महोत्सव का आयोजन गुरुवार से रविवार तक हुआ। गौरतलब है कि पिछले साल हुए जल महोत्सव के दौरान कुल 272 लोगों की मौत हुई थी और 1,086 लोग घायल हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »