28 Mar 2024, 17:32:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस, सीरिया, ईरान ने कहा अगर अमेरिका ने दोबारा हमला किया तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2017 6:07PM | Updated Date: Apr 15 2017 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्‍को। रूस ने सीरिया में गत सप्‍ताह अमेरिका की ओर से किए गए मिसाइल हमले की निंदा की है। रूस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका ने अगर दोबारा ऐसा हमला किया तो इससे पूरे विश्‍व की सुरक्षा के लिए खतरा उत्‍पन्‍न हो जाएगा। 
 
रूस की राजधानी मास्‍को में सीरिया, ईरान, रूस की त्रिपक्षीय बैठक के दौरान आयोजित रूस के विदेशमंत्री सागेई लावरोव ने कहा कि इस तरह के हमलों से न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्‍पन्‍न हो जाएगा। 
 
बैठक के बाद सीरिया और ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिका द्वारा किए गए इस हमले को स्‍वीकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि, सीरिया में 4 अप्रैल को हुए रासायनिक हमले के बाद अमेरिका ने सीरियाई सरकार पर यह आरोप लगाया था कि उसने जानबूछकर यह हमला किया। जिसके जवाब में अमेरिका ने 60 टॉमक्रुज मिसाइल सीरिया में दागे थे। 
 
वहीं सीरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि, जैसा की हम बार-बार कह रहे हैं कि उनकी सरकार के पास कोई भी रासायनिक हथियान नहीं है। और इन्‍हें नष्‍ट किए जाने की पुष्टि ओपीसीडब्‍ल्‍यू से हो चुकी है। वहीं रूस का कहना था कि हमले में मारे गए लोग टॉक्सिक एजेंट की वजह से मारे गए थे। जो कि विद्रोहियों ने छिपाकर रखा हुआ था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »