26 Apr 2024, 03:10:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के ISIS पर किए हमले में 94 आतंकी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2017 12:16PM | Updated Date: Apr 15 2017 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका ने गुरुवार शाम को अफगानिस्‍तान में जो अब तक का सबसे बड़ा गैर एटमी बम गिराया है, उसमें अफगान अधिकारियों के मुताबिक 94 आतंकी मारे गए हैं। इस हमले में एक भारतीय नागरिक मुर्शीद के मारे जाने की भी खबर है। माना जा रहा है कि वह केरल का रहने वाला था। इस संबंध में कल एक फोन उसके परिजनों के पास आया। उल्‍लेखनीय है कि पिछले साल केरल से 22 लोग लापता हुए थे। उनमें से चार महिलाएं भी थीं। सभी टेलीग्राम के जरिये अपने परिवारों के संपर्क में थे। माना जा रहा है कि उनमें से 17 भारतीय अफगानिस्‍तान के नंगरहार क्षेत्र में थे। इसी क्षेत्र में अमेरिका ने हमला बोलते हुए अब तक का सबसे बड़ा बम गिराया है।

उल्‍लेखनीय है कि अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि उसने अब तक के सबसे बड़े गैर परमाणु बम का इस्‍तेमाल करते हुए इस GBU-43 बम को पूर्वी अफगानिस्तान में शरण लिए इस्लामिक स्टेट आतंकियों के ठिकानों पर गिराया है। करीब 9,800 किग्रा वाले इस बम को सबसे बड़ा बम बताया जाता है। पेंटागन के प्रवक्ता ने बताया कि पहली बार इस बम का प्रयोग किया गया है और इसे MC-130 एयरक्राफ्ट से गिराया गया।

'मदर ऑफ आल बम'

इस बम को 'सभी बमों की जननी' भी कहा जाता है। यह अमेरिका का सबसे बड़ा गैर परमाणु बम है। जीपीएस गाइडेड यह बम जमीन से ठीक पहले फटता है और इसका दायरा काफी बड़ा होता है। अंडरग्राउंड टारगेट को नष्‍ट करना सबसे बड़ी खासियत होती है। मार्च 2003 में इराक युद्ध से ठीक पहले इसका टेस्‍ट किया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »