25 Apr 2024, 19:39:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सबसे बड़े बम गिराने के बाद ट्रंप ने कहा-हमारा मिशन हुआ पूरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2017 10:30AM | Updated Date: Apr 14 2017 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिका ने आईएस को निशाना बनाकर गुरुवार को अफगानिस्तान पर जोरदार हमला किया है। अफगानिस्तान में स्थित आईएस के कैंपों पर अमेरिकी सेना ने बड़ा हमला बोला। इस हमले को अब तक का सबसे बड़ा गैर परमाणु हमला माना जा रहा है। अमेरिका ने वहां 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' का इस्तेमाल किया है। इस हमले में 20 भारतीयों के मारे जाने की आशंका है। 

अमेरिका सेना के मुताबिक अफगानिस्तान के नंगारहर प्रांत में हाल ही में आईएस के हमले में अमेरिका के विशेष सुरक्षा बल 'ग्रीन बेरेट' के कमांडर की जान चली गई थी। अमेरिका ने इस घटना के बाद इतना बड़ा कदम उठाया है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में बम गिराए जाने की अनुमति दी थी और इस अभियान को अत्यंत सफल करार दिया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, यह वास्तव में एक सफल अभियान रहा। हमें हमारी सेना पर गर्व है।

ट्रंप ने कहा, मुक्षे नहीं पता कि इससे उत्तर कोरिया को संदेश मिलता है या नहीं। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता। उत्तर कोरिया एक समस्या है। इस समस्या का समाधान निकाला जाएगाा। इस मिशन की जानकारी रखने वाले चार अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सेना ने अफगानिस्तान में सबसे बड़ा बम गिराया है। उन्होंने आगे कहा, मैंने सत्ता में आते ही कहा था कि, अमेरिका आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »