25 Apr 2024, 09:09:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में 15 साल के लड़के का काटा गुप्तांग, निकाली आंखें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 1:17PM | Updated Date: Apr 12 2017 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अवैध संबंध के शक में लड़की के परिजनों ने 15 वर्षीय एक किशोर का गुप्तांग काट दिया और उसकी आंखें निकाली ली। नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले इस किशोर की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई लेकिन चिकित्सक उसकी जान बचाने में सफल रहे।
 
घटना कल तब सामने आई जब लड़के के परिजनों ने लाहौर शहर के रायविंड क्षेत्र में लड़की के परिजनों से खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित लड़के के परिजनों की ओर दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार लड़की के पिता और उनके सहयोगियों ने लड़की से अवैध संबंध के शक में उनके बेटे का फरवरी के आखिर सप्ताह में अपहरण कर लिया था।
 
आरोपी लड़के को स्कूल से अगवा करने के बाद रावी नदी के पास एक निर्जन स्थान पर ले गए उसका गुप्तांग काट दिया और उसकी आंखें निकाली ली। इस बर्बरता के बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने लड़के को देखा और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचा ली।
 
पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का एक सांसद आरोपियों का समर्थन कर रहा है। लड़के के पिता ने पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश से मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है।
लाहौर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैदर अशरफ ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा- मामले की जांच पूरी होने के बाद हम चालान पेश करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »