26 Apr 2024, 04:31:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाईजीरिया की सैन्‍य कार्रवाई में मारे गए बोको हराम के 57 आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 5:34PM | Updated Date: Apr 11 2017 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नाइजीरिया। नाइजीरिया की सेना ने दक्षिणपूर्वी डिफ्फा क्षेत्र के एक गांव पर हमला करने वाले इस्लामिक आतंकवादी संगठन बोको हराम के 57 सदस्यों को मार गिराया है। नाइजीरिया के रक्षा मंत्रालय ने मीडिया को मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। 

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डिफ्फा शहर से 30 किलोमीटर दूर गुसकेरु गांव में हथियारबंद आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें 15 सैनिक और दो नागरिक घायल हो गए हैं। 

मंत्रालय के अनुसार सेना ने बोको हराम के आतंकवादियों के पास से एक 60 एमएम मोर्टार, दो आरपीजी, पांच मशीन गन, 20 एके-47 राइफलें और अधिक मात्रा में गोला बारूद बरामद किया। 
 
गौरतलब है कि नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट बनाने के उद्देश्य से बोको हराम की ओर से पिछले सात सालों के दौरान किए गए हमलों में अब तक 15 हजार लोग मारे जा चुके हैं। अभी हाल के वर्षों में बोको हराम ने पड़ोसी देश नाइजर, कैमरून और चाड में भी हमले करना शुरू कर दिया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »