19 Apr 2024, 06:13:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र के चर्च में हुए हमले के बाद 3 महीने की इमरजेंसी का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 11:44AM | Updated Date: Apr 10 2017 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र में ईस्टर से पहले के रविवार को कॉप्टिक ईसाइयों को निशाना बनाकर किए गए धमाकों में 45 लोगों की मौत के बाद राष्ट्रपति अब्दुल फ़तेह अल सीसी ने देश में तीन महीनों का इमरजेंसी का ऐलान किया।

देश में तीन महीने के इमरजेंसी का ऐलान कर दिया। इन विस्फोटो में दर्जनों लोग मारे गए हैं। राष्ट्रीय रक्षा परिषद की बैठक के बाद राष्ट्रपति निवास पर अपने भाषण के दौरान सीसी ने तीन महीने की इमरजेंसी का ऐलान किया।

रविवार को एलेक्जेंड्रिया में सेंट मार्क कॉप्टिक चर्च के बाहर एक धमाका हुआ और इसमें 16 लोग मारे गए। मिस्र के सरकारी मीडिया का कहना है कि कॉप्टिक चर्च के प्रमुख पोप टावाड्रोस टू भी यहां के धार्मिक समारोह में शरीक हुए थे और सुरक्षित हैं।

 

सरकार ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है। पोप फ्रांसिस इस महीने के बाद मिस्र जाने वाले हैं। उन्होंने इन हमलों की निंदा की है। हाल के वर्षों में इस्लामिक चरमपंथियों के हमले अल्पसंख्यक ईसाइयों पर बढ़े हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »