29 Mar 2024, 07:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वॉशिंगटन: 25 दिन पहले अमरीका पहुंचे भारतीय की गोलीमार हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2017 12:05PM | Updated Date: Apr 8 2017 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमरीका के वॉशिंगटन में 26 साल के भारतीय विक्रम जरयाल की हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर शुक्रवार को हत्या कर दी विक्रम जरयाल वॉशिंगटन के याकिमा सिटी में गैस स्टेशन पर काम करते थे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ''मुझे वॉशिंगटन में भारतीय शख्स विक्रम जरयाल के मारे जाने की रिपोर्ट मिली है। विक्रम 26 साल के थे और सिर्फ 25 दिन पहले ही अमरीका गए थे।''

सुषमा ने बताया, ''विक्रम अपने दोस्त के गैस स्टेशन पर काम करते थे। हम जांच एजेंसियों से बात कर रहे हैं। उनके पास सीसीटीवी फुटेज है और वो दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।''

समाचार एजेंसी के मुताबिक, विक्रम जिस वक्त गैस स्टेशन पर थे तब वहां दो लोग मास्क लगाकर आए और गुरुवार को वहां बने स्टोर पर लूटपाट की।

पुलिस ने बताया, ''विक्रम ने पैसे बदमाशों को सौंप दिए थे लेकिन संदिग्धों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद विक्रम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

बता दें कि विक्रम पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले थे। एक महीना पहले ही अमरीका शिफ्ट हुए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »