25 Apr 2024, 10:23:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्वीडन में भारतीय दूतावास के पास ट्रक ने कई लोगों को रौंदा,3 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 8:30PM | Updated Date: Apr 7 2017 8:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टॉकहोम। शुक्रवार को स्वीडन मे भारतीय दूतावास के पास हमला हुआ है। इस हमले मे 3 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। हमला जिस जगह पर हुआ वहां से भारतीय दूतावास महज 100 मीटर की दूरी पर है। जानकारी के मुताबिक, इस घटना के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। 

 
घटना के बाद भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि इस हमले मे कोई भी भारतीय हताहत नहीं हुआ है। स्वीडन के सेंट्रल स्टॉकहोम मे एक बेकाबू ट्रक ने पहले पैदल यात्रियों को कुचला और फिर आस-पास के लोगों पर गोलीबारी की।
 
यह घटना स्टॉकहोम के क्वीन स्ट्रीट पर हुई। यह शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफ्वेन ने 'आतंकी घटना' की आशंकाओं से इ्न्कार नहीं किया है। पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है। पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच जारी है।
 
बता दें कि बीते साल क्रिसमस के मौके पर एक आतंकी ने ट्रक के जरिए हमला कर लोगों को कुचल दिया था। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »