20 Apr 2024, 14:01:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जहरीले बोल बोलने वाले भारतीय इमाम को देश से बाहर निकाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 1:32PM | Updated Date: Apr 4 2017 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। नफरत फैलाने वाले बयान के कारण सिंगापुर ने सोमवार को एक भारतीय इमाम को देश से बाहर निकालने का आदेश दे दिया। इमाम नला मोहम्मद अब्दुल जमील पर ईसाई और यहूदी समुदाय के खिलाफ विभाजनकारी बयान देने का आरोप था।
 
उस पर 2,860 डॉलर (करीब 1.86 लाख रुपए) का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि नला मोहम्मद ने स्टेट कोर्ट में सुनवाई के दौरान धार्मिक आधार पर शत्रुता बढ़ाने के आरोपों को लेकर खुद को बेकसूर बताया था। चैनल न्यूज एशिया के अनुसार इस साल फरवरी में इमाम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
 
इसमें वह कह रहा था, यहूदियों और ईसाइयों के खिलाफ ऊपरवाला हमारी मदद करेगा। जुमे की नमाज के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उसने यह बात कही थी। सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि नला मोहम्मद ने जुर्माना अदा कर दिया है और अब उसे उसके देश वापस भेजा जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
 
ऐसे बयान देने वाले किसी भी धार्मिक नेता को जवाबदेह ठहराया जाएगा। इससे पहले बीते शुक्रवार को इमाम ने ईसाई, सिख, बौद्ध और हिंदू धर्म के प्रतिनिधियों के समक्ष माफी मांगी थी। उसके बयान से भारतीय समुदाय के लोग आहत हैं। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »