20 Apr 2024, 20:43:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में 2 मेट्रो स्टेशन पर बम धमाके, 10 की मौत, 25 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 6:47PM | Updated Date: Apr 3 2017 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रूस। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में दो मेट्रो स्‍टेशन पर सोमवार शाम को बम धमाकों में करीब 10 लोगो की मौत हो गई। रूस की आपात सेवा विभाग ने मीडिया को बताया कि यह बम धमाके दो मेट्रो स्टेशनों पर दो ट्रेनों में हुए है। इस धमाके के बाद शहर के सभी मेट्रो स्‍टेशनों को ए‍हतियातन बंद कर दिया गया है। 
 
जानकारी के मुताबिक, सेंट पीटर्सबर्ग के मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेन को निशाना बनाया गया है। इसके कारण स्टेशन धुएं से भर गया है. धमाके के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। वही 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। 
 
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना बड़ा था कि ट्रेन का दरवाजा उड़ गए। बताया जा रहा है कि धमाके के लिए IED का इस्तेमाल किया गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन पर जगह-जगह खून के धब्बे दिख रहे हैं। धमाकों के बाद शहर के सभी मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है और सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने धमाकों के टेरर कनेक्शन से लेकर सभी ऐंगल से जांच की बात कही है। सेंट पीटर्सबर्ग में ये धमाके ऐसे वक्त हुए हैं, जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन शहर में ही मौजूद थे। पुतिन ने धमाकों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना जाहिर की है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »