25 Apr 2024, 04:20:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया : समुद्री लुटेरों ने भारतीय जहाज किया हाईजैक, 11 क्रू मेंबरों को बनाया बंधक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 4:31PM | Updated Date: Apr 5 2017 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोमालिया। सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने भारत के एक मालवाहक जहाज को हाईजैक कर लिया है। वहां के अधिकारियों के मुताबिक इस जहाज को पंटलैंड के इलाके में हाईजैक किया गया है। उसमें सवार 11 क्रू मेंबरों को बंधक बना लिया है। जहाज में सवार सभी क्रू मेंबर महाराष्ट्र के मंडवी इलाके के बताए गए हैं। 

सूत्रों के मुताबिक जहाज सोमालिया के समुद्री तट की ओर बढ़ रहा था, तब ये हाईजैक किया गया है। जहाज पर कितने लोग सवार थे और वह कहां जा रहा था, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। दो सप्ताह पहले भी समुद्री लुटेरों ने तेल से भरे एक टैंकर पर कब्ज़ा कर लिया था, हालांकि बाद में उसे बिना शर्त छोड़ दिया गया।
 
सोमालिया के समुद्री तट पर 2012 के बाद ये पहली हाईजैक की वारदात है।
 
पंटलैंड के एंटी पायरेसी एजेंसी के पूर्व निदेशक आबदिरिज़ाक मोहम्मद डिरिर ने समाचार एजेंसी रायटर्स को बताया, मेरे समझ से सोमालियाई लुटेरों ने भारत के एक व्यवसायिक पोत पर कब्ज़ा कर लिया है, जो सोमालिया के समुद्री तट की ओर बढ़ रहा था।
 
एक निजी वेबसाइट के मुताबिक ये घटना सोमालियाई के तटीय शहर होबेयो के दक्षिण में समुद्र तट से 50 किलोमीटर पहले हुई है। इससे पहले अक्टूबर, 2014 में सोमालियाई लुटेरों ने भारत के सात नाविकों को चार साल तक बंधक रखने के बाद रिहा किया था।
वैसे 2011 में सोमालियाई लुटेरों ने 237 जहाजों पर हमले किए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »