23 Apr 2024, 22:12:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भोजन नहीं मिलने के कारण लोग खा रहे 'सेल्फी वाले बंदर'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 3:31PM | Updated Date: Apr 3 2017 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टैंगकोको। इंडोनेशिया के लंगूर बंदर जो कि सेल्फी खींच कर अचानक चर्चा में आए थे, आज अस्तित्व संकट से जूझ रहे हैं। इंडोनेशिया के सुदूर इलाकों में धुंआ उगलते ज्वालामुखी और घने जंगलों के बीच रहने वाले इन लंगूर प्रजाति के बंदरों का बेतहाशा शिकार किया जा रहा है और यह सब हो रहा है उनके मांस के बेहद स्वादिष्ट होने के कारण। 
 
लंगूर प्रजाति के बंदरों को बचाने का अभियान चलाने वाले फाउंडेशन की यूनिता सिवी ने बताया- कुछ अन्य स्थानों में निवास स्थलों में कमी होने से यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। उन्होंने कहा- लेकिन यहां आवास के स्थान कम हो रहे हैं, और लोग लंगूर बंदरों को खा रहे हैं।
 
अधिकारी और कार्यकर्ता सुलावेसी द्वीप के लोगों को विलुप्त प्राय: हो रहे इस प्रजाति के बंदरों को खाने से रोकने के लिए अभियान चला रहे हैं। हालांकि यह प्रजाति यहां के स्थानीय समुदाय के लोगों का प्राचीन काल से भोजन रही है। स्थानीय भाषा में इन्हें ‘याकी’ के नाम से जाना जाता है। कानूनी तौर पर लंगूर प्रजाति के साथ ही कुछ अन्य जानवरों को कानूनी संरक्षण प्राप्त है लेकिन शहर के रेस्त्रां में इसके मांस से बने व्यंजन आसानी से उपलब्ध हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »