19 Apr 2024, 13:39:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति ग्युन-हे बनीं अब कैदी नंबर 503

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2017 4:28PM | Updated Date: Apr 1 2017 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे को जेल भेज दिया गया है और वह अब कैदी नंबर 503 बन गई हैं। अदालत ने शुक्रवार को आदेश दिया था कि जब तक राष्ट्र की पूर्व प्रमुख के खिलाफ लगे आरोपों के संबंध में अंतिम फैसला नहीं हो जाता तब तक वह जेल में रहेंगी।

अदालत के आदेश के बाद पार्क ने सोल डेटेन्शन सेंटर के सेल में अपनी पहली रात बिताई। खबरों के अनुसार उन्हें जेल में प्रसाधन सामग्री, भोजन ट्रे समेत जेल किट दिया गया। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अन्य कैदियों की तरह तैयार होने के बाद 65 वर्षीय पार्क को 6.5 वर्ग मीटर के औसत सेल से आकार में बड़े 10.6 वर्ग मीटर के एक सेल में रखा गया।

जेल का सेल देख रो पड़ीं

जोओंगांग इल्बो समाचार पत्र ने न्याय मंत्रालय के एक अधिकारी को यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘नहाने के बाद पार्क ने हरे रंग का जेल का पोशाक पहना।’ पार्क के जेल के पोशाक पर कैदी नंबर 503 लिखा हुआ था। टीवी चोसुन ने अज्ञात सूत्रों को उद्धृत करते हुए जानकारी दी कि जब गार्ड ने पार्क को उनका सेल दिखाया तब उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

सरकारी सूचना लीक करने के आरोपी

अभियोक्ताओं ने अभी तक पार्क के खिलाफ लगे औपचारिक आरोपों को विशेष रूप से उल्लिखित नहीं किया है। लेकिन वे पहले कह चुके हें कि वह रिश्वत लेने, अपने पद का दुरुपयोग करने और सरकारी सूचनाओं को लीक करने के मामले में आरोपी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »