29 Mar 2024, 18:35:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक आर्मी चीफ ने कहा, अलग करने वालों को हैसियत दिखा देंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2017 12:56PM | Updated Date: Apr 1 2017 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। उरी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कोशिशों पर इस्लामाबाद ने पलटवार किया है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि अगर कोई हमें अलग-थलग करने की ख्वाहिश रखता है तो उसे हम अपनी हैसियत दिखा देंगे। बाजवा ने कहा कि पूरी दनिया पाकिस्तान के बारे में अच्छी तरह जानती है।

दरअसल पाक सेना प्रमुख शुक्रवार को नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर पहुंचे थे। यहां पाकिस्तान आर्मी टीम स्पिरिट कॉम्पिटीशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने ये सारी बाते कही। कार्यक्रम में दूसरे देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसमें चीन, इंडोनेशिया, जॉर्डन, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, श्रीलंका, तुर्की, थाईलैंड और यूके आर्मी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये इवेंट 1-5 अप्रैल तक चलेगा।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा, "दुनिया पाकिस्तान के आतंकवाद से लड़ने की कोशिशों को अच्छी तरह से जानती है। अगर कोई हमें अलग-थलग करने की कोशिश करेगा तो हम दिखा देंगे कि हमारी हैसियत क्या है और हमें विदेशों में कितना सम्मान मिलता है।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »