20 Apr 2024, 02:42:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्‍तान में आत्‍मघाती हमला, 22 की मौत और 70 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2017 5:48PM | Updated Date: Mar 31 2017 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पाराचिनार। पाकिस्तान में पूर्वोत्तर कबिलाई इलाके के शहर पाराचिनार में मस्जिद को निशाना बनाकर किये गये विस्फोट में 22 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
एक राजनीतिक एजेंट इकरामुल्लाह खान ने बताया कि धमाके में मृतकों की संख्या 22 हो गयी है और 70 लोग घायल हुये हैं। इस हमले की जिम्मेदारी अबतक किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन हमला शिया मस्जिद के महिलाओं के प्रवेश द्वार के पास किया गया है जहां गत वर्ष सिलसिलेवार बम धमाके किये गये थे।
       
पारचिनार के एक सांसद साजिद हुस्सैन ने कहा कि बंदूकधारी ने विस्फोट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला है। उन्होंने कहा कि यह एक व्यस्त क्षेत्र है और महिलाओं के मस्जिद को निशाना बनाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »