26 Apr 2024, 03:52:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थेरेसा की टांगों पर हेडिंग देकर घिरा ‘डेली मेल’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2017 11:01AM | Updated Date: Mar 30 2017 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के प्रमुख अखबार डेली मेल को पीएम थेरेसा मे की टांगों की तुलना स्कॉटलैंड की स्कॉटिश नेशनल पार्टी की नेता निकोला स्टर्जन के पैरों से करना भारी पड़ गया है। मंगलवार को अपने फ्रंट पेज पर डेली मेल ने पीएम मे और स्टर्जन के पैरों की तुलना के लिए जिस तस्वीर का प्रयोग किया गया है, वह एक कार्यक्रम के दौरान ली गई, जब थेरेसा और निकोला ब्रेक्सिट के मुद्दे पर चर्चा कर रही थीं।  
 
डेली मेल ने खबर में इस चर्चा को ‘बैटल आॅफ लेग’ करार देते हुए उनके आउटफिट्स पर फोकस किया। डेली मेल ने इस खबर को हेडिंग दी है ‘ब्रेक्सिट की परवाह छोड़ो, यह सोचो कि लेग्जिट कौन जीतता है।’  खबर में आगे लिखा गया है कि ‘यहां स्टिलिटोज ही खामोश नहीं थी, बल्कि साफतौर पर ठंडा माहौल था।’ खबर में कहा गया ‘बॉक्सी नेवी ब्लेजर, घुटनों तक टिकी स्कर्ट, शाइनी न्यूड टाइट्स और पॉइंटी शू- दुनियाभर में एक खास उम्र में कॅरियर को गंभीरता से लेने वाली महिलाओं द्वारा अपनाया जाने वाला पहनावा।’ 
 
आम लोगों के साथ कई सांसद भी आए विरोध में 
डेली मेल की इस अपमानजनक हेडिंग की आलोचना करने वालों में आम नागरिकों के साथ ही ब्रिटेन के सांसद भी शामिल हैं। लेबर सांसद वेटे कूपर ने लिखा, दो महिलाओं के फैसले यह तय करेंगे कि यूनाइटेड किंगडम रहेगा या नहीं और फ्रंट पेज की खबर उनके निचले अंगों पर अटकी है। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के डॉक्टर एलियस्टर कैम्पबेल ने अखबार को घटिया बताते हुए लोगों से अपील की कि उन्हें जहां कई अखबार की कॉपी मिले, उसे फाड़ दें।
 
ब्रिटेन की यूरोपीय संघ से अलग होने की शुरुआत 
थेरेसा मे के ब्रेक्सिट पत्र पर बुधवार को हस्ताक्षर करने के साथ ही यूरोपीय संघ से अलग होने की औपचारिक शुरुआत हो गई। ब्रिटेन ने नौ माह पहले  संघ से अलग होने का फैसला किया था। सुश्री मे यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए उसके ब्रसेल्स स्थित मुख्यालय को नोटिस भेजेंगी। ब्रिटेन 1973 में संघ से जुड़ा था। आगे की प्रकिया के तहत इस संबंध में लिस्बन संधि के अनुच्छेद 50 को लागू करना होगा जिसके बाद दोनों पक्षों को दो साल के भीतर अलग होने की शर्तों पर सहमत होना होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »