29 Mar 2024, 19:36:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्‍प ने खत्‍म की ओबामा की एक और नीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 6:37PM | Updated Date: Mar 29 2017 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओबामा प्रशासन के समय में जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए जारी की गई नीतियों को खत्म करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। 
 
ट्रम्प के इस कार्यकारी आदेश के तहत पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल के दौरान लागू की गई करीब आधा दर्जन नीतियां रद्द कर दी गई हैं। इससे जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। इस आदेश पर मुहर लगाते हुए ट्रम्प ने कहा कि सरकार कोयले को लेकर जारी लड़ाई का अंत कर रही है। 
 
उन्होंने कहा, "आज के कार्यकारी आदेश के साथ मैं अमेरिकी ऊर्जा पर लगे प्रतिबंधों, सरकारी रोक टोक और नौकरियां खत्म करने वाली नीतियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठा रहा हूं।" वहीं उद्योग जगत ने ट्रम्प के इस आदेश की सराहना की है लेकिन पर्यावरण सुरक्षा समूहों ने इसकी निंदा की है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »