29 Mar 2024, 05:51:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्‍लादेश में आंतकवादी हमला, 6 की मौत 50 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 5:50PM | Updated Date: Mar 26 2017 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश के सिलहट में एक बार फिर आतं‍वादियों ने हमला किया है। सिलहट के एक भवन में छिपे इस्लामी आतंकवादियों के दो बम धमाकों में 6 लोगों की मौत हो गई जब‍कि 50 से अधिक लोग घायल हो गए है। आंतकियों के सफाए के लिए बांग्‍लादेश के शीर्ष कमांडो ने मौर्चा सभांल लिया है।  
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ‘‘भवन के आसपास लोगों के आने पर रोक लगाते हुए वहां पाबंदी लगा दी गई है क्योंकि आतंकवादियों का सफाया करने की अंतिम तैयारी चल रही है। ’’ आतंकियों से तरफ से लगातार गोलियां चलाने की आवाज भी सुनाई दे रही है । 
 
सिलहट महानगर पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त जेदान अल मूसा ने बताया कि रविवार सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने ढाका स्थित देश के प्रमुख हवाई अड्डे के पास खुद को उड़ा देने की घटना के एक दिन बाद ये विस्फोट हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इन विस्फोटों में रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के इंटेलिजेंस प्रमुख भी शामिल हैं।
 
अहमद के मुताबिक पुलिस और आरएबी जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, तभी एक और बड़ा विस्फोट हुआ। दूसरे विस्फोट में लगभग 25 लोग घायल हो गए। इसके पहले विस्फोट के लिए मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया था, जो सड़क के एक छोर पर हुआ था और आतंकवादियों के छिपने का ठिकाना वहीं है। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने कुछ महीने पहले एक फ्लैट किराए पर लिया था। कमांडो ने इमारत से 78 लोगों को बचा लिया है1
     
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »