20 Apr 2024, 12:48:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US में सिनसिनाटी के नाइटक्लब में गोलीबारी, एक की मौत, 15 जख्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 2:39PM | Updated Date: Mar 26 2017 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओहायो। अमेरिका के ओहायो स्थित सिनसिनाटी शहर में एक नाइटक्लब के अंदर हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत गई, जबकि कम से कम 15 लोग जख्मी हो गए है। 

रात दो बजे के बाद कैमियो नाइट क्लब में गोलीबारी की वारदात की खबर आई। अधिकारी ने बताया, "हम फिलहाल बहुत बुरी स्थिति में हैं। कई लोग घायल हुए हैं।" फायरिंग के दौरान करीब 100 लोग नाइट क्लब में थे। नाइटक्लब में कई राउंड की फायरिंग की गई। अपराधियों की पहचान की जा रही है। हालांकि अभी तक इस घटना के आतंकियों से जुड़े होने के संकेत नहीं मिले हैं।

यह पिछले एक साल में दूसरी बड़ी फायरिंग की वारदात है। इससे पहले फ्लोरिडा में 'पल्स' एलजीबीटी नाइट क्लब में फायरिंग के दौरान 53 लोग मारे गए थे। इस आतंकी हमले में 50 से ज्यादा लोग जख्मी भी हुए थे। 30 लोग बंधक भी बनाए गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »