26 Apr 2024, 04:03:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में नाव डूबी- 250 लोगों के मरने की आशंका, 5 शव मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 12:20PM | Updated Date: Mar 24 2017 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। लीबिया के पास भूमध्य सागर में एक बचाव नौका को रबर की दो डूबी हुई नाव मिली हैं जिसके बाद करीब 250 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में पांच शव बरातद किए गए है। 

स्पेनिश धर्मार्थ संस्था प्रोएक्टिवा ओपन आम्र्स की प्रवक्ता लॉरा लानुजा ने कहा कि उसकी नाव गोल्फो अजूरो को लीबियाई तट से करीब 15 किलोमीटर दूर थी। वहां रबर की नौकाओं के पास पांच शव तैरते दिखे। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि इसके अलावा कोई दूसरा स्पष्टीकरण हो सकता है कि ये नौकाएं लोगों से भरी होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी हर नौका में करीब 120-140 लोग सफर कर रहे होते हैं। लानुजा ने कहा कि जो शव मिले हैं वह अफ्रीकी लोगों के हैं जिनकी उम्र 16 से 20 साल के बीच है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »