19 Apr 2024, 03:53:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान ने पाक की जनगणना में सिख धर्म को शामिल करने की मांग की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 9:18PM | Updated Date: Mar 21 2017 9:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय जनगणना से सिख धर्म को हटाने पर हैरानी जताते हुए इस गलती को ठीक करने की मांग की। इमरान ने ट्विटर पर लिखा यह जानकर हैरान हूं कि जनगणना के फॉर्म के धर्म वाले कॉलम में सिख धर्म को शामिल नहीं किया गया है। इस चूक को सुधारा जाना चाहिए। सिख पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हैं।

सिविल सोसाइटी और सिख समुदाय के नेताओं ने जनगणना में उन्हें शामिल ना करने की आलोचना की। ‘द नेशन’ की खबर के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा माइनॉरिटी अलायंस के अध्यक्ष रादेश सिंह ने कहा सिख धर्म को पूरी दुनिया में मान्यता मिली हुई है लेकिन उसे छोड़कर सभी दूसरे धर्मों का जनगणना में उल्लेख है।

उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि संघीय सरकार देश के इस सबसे महत्वपूर्ण गणना में इस समुदाय को शामिल करना भूल गई। सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने इसे सिखों एवं पाकिस्तान सरकार के बीच दरार पैदा करने की साजिश बताया। खबर के अनुसार एक दूसरे सिख नेता ने कहा अगर सरकार जनगणना में सिखों को शामिल नहीं करेगी तो उसे देश में रहने वाले सिखों की संख्या का कैसे पता चलेगा? पाकिस्तान में पिछले हफ्ते एक देशव्यापी जनगणना शुरू हुई। पिछले करीब दो दशकों में पहली बार जनगणना करायी जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »